PRSU : 31 जुलाई तक होंगे प्रवेश, तीन अगस्त से नए सत्र की कक्षाएं
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार, नए छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया 31 जुलाई तक पूरी की जाएगी। प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं तीन अगस्त से शुरू होंगी।कुलसचिव विनीता यादव की ओर से जारी कैलेंडर में नए प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए तीन से आठ अगस्त तक सप्ताह का दीक्षांत (ओरिएंटेशन) समारोह होगा। प्रथम सेमेस्टर का शिक्षण कार्य सात नवंबर तक चलेगा जबकि प्रयोगात्मक परीक्षाएं 14 नवंबर तक कराई जाएंगी। सैद्धांतिक परीक्षाएं 16 से 16 दिसंबर तक होंगी और परिणाम 10 जनवरी तक घोषित होंगे। वहीं तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की कक्षाएं 13 जुलाई से 31 अक्तूबर तक चलेंगी। इन सेमेस्टर की परीक्षाएं भी 16 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच होंगी और परिणाम तीन जनवरी तक घोषित कर दिया जाएगा। सम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी तय दूसरे, चौथे, छठे और आठवें सेमेस्टर की कक्षाएं चार जनवरी से शुरू होंगी। इनका शिक्षण कार्य 10 अप्रैल तक चलेगा। प्रयोगात्मक परीक्षाएं 17 अप्रैल तक और सैद्धांतिक परीक्षाएं 19 अप्रैल से 20 मई तक होंगी। इन सभी सेमेस्टरों के परीक्षा परिणाम 15 जून 2027 तक घोषित करने की समय-सीमा निर्धारित की गई है। एक से 30 जून से ग्रीष्मावकाश कैलेंडर के मुताबिक, विश्वविद्यालय में एक से 30 जून, 2027 तक ग्रीष्मावकाश रहेगा। कुलसचिव ने निर्देश दिए हैं कि सतत आंतरिक मूल्यांकन (सीआईए) के अंक निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रूप से अपलोड किए जाएं। इसके लिए संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष और महाविद्यालयों के प्राचार्य जिम्मेदार होंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 18, 2026, 14:42 IST
PRSU : 31 जुलाई तक होंगे प्रवेश, तीन अगस्त से नए सत्र की कक्षाएं #CityStates #Prayagraj #RajjuBhaiyaUniversity #StateUniversityPrayagraj #ProfessorRajjuBhaiyaUniversity #SubahSamachar
