पंजाब में जोड़ तोड़ तेज: जौड़ामाजरा और पठानमाजरा आज भाजपा में होंगे शामिल, एक दिन पहले छोड़ी थी आप
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले जोड़ तोड़ की राजनीति तेज हो गई है। रविवार को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले पूर्व विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा आज भाजपा में शामिल हो रहे हैं। वे दिल्ली में पार्टी का दामन थामेंगे। उनके साथ ही कुंवर विजय प्रताप सिंह भी आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। पटियाला जिले की समाना विधानसभा सीट से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने रविवार को आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उनके साथ ही सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वहीं हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौड़ामाजरा की विधानसभा सदस्यता रद्द करवाई जाएगी। आम आदमी पार्टी दोनों विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा स्पीकर से मांग करेगी। पार्टी का दावा है कि विरोधी गतिविधियों के चलते दोनों विधायकों को आम आदमी पार्टी पहले ही सस्पेंड कर चुकी है। जिसके बाद दोनों विधायकों ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 02, 2026, 09:42 IST
पंजाब में जोड़ तोड़ तेज: जौड़ामाजरा और पठानमाजरा आज भाजपा में होंगे शामिल, एक दिन पहले छोड़ी थी आप #CityStates #Election #Patiala #Punjab #Chandigarh-punjab #PunjabBjp #ChetanJodamajra #HarmeetPathanmajra #KunwarVijayPartapSingh #PunjabAssemblyElection2027 #SubahSamachar
