Meerut News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पूर्णेंदु झा ने स्वर्ण पदक जीता

संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। लखनऊ के बाबू केडी सिंह स्टेडियम में 30 जुलाई से दो अगस्त तक आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मेरठ के पूर्णेंदु झा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने अंडर-50 वर्ष आयु वर्ग की पुरुष व्यक्तिगत पुम्से (आर्टिस्टिक) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। उन्हें उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारी राजकुमार और देवेंद्र सहित अन्य ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से लगभग 3,000 खिलाड़ी ताइक्वांडो की क्योरुगी (फाइट) एवं पुम्से (आर्टिस्टिक) स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पूर्व भी पूर्णेंदु कई बार प्रदेश व राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 31, 2026, 17:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पूर्णेंदु झा ने स्वर्ण पदक जीता #PurnenduJhaWonTheGoldMedalInTheTaekwondoCompetition #SubahSamachar