हायलो ओपन: सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, लगातार दूसरे सप्ताह खिताब जीतने का मौका

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन ने हायलो ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया। जर्मनी के सारब्रूकेन में शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में दोनों भारतीय खिलाड़ियों ने सीधे गेम में जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारत के पास महिला और पुरुष एकल दोनों वर्गों में खिताब जीतने का मौका है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने हमवतन अनमोल खरब को 21-13, 21-16 से हराया। वहीं, लक्ष्य सेन ने फ्रांस के विश्व नंबर-13 टोमा जूनियर पोपोव को 21-17, 21-13 से शिकस्त दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 10:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हायलो ओपन: सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, लगातार दूसरे सप्ताह खिताब जीतने का मौका #Badminton #International #PvSindhu #LakshyaSen #HyloOpen2026 #HyloOpenSuper500 #AnmolKharb #TomaJuniorPopov #IndianBadminton #BadmintonFinals #SubahSamachar