UP: राहुल गांधी, पप्पू यादव समेत 50 सांसदों पर साधु-संतों के अपमान का आरोप; CP और सारनाथ थाने में दी तहरीर
संसद भवन परिसर में हुए एक राजनीतिक प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी, पप्पू यादव, अवधेश प्रसाद समेत करीब 50 विपक्षी सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठी है। सारनाथ निवासी समाजसेवी नागेश्वर मिश्र ने सोमवार को पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर सांसदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान सनातन धर्म, साधु-संतों और भगवान श्रीराम का अपमान कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया। नागेश्वर मिश्र ने सारनाथ थाने में भी तहरीर देकर बताया कि बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने प्रदर्शन के दौरान साधु का वेश धारण किया था। उनके अनुसार, जमीन पर भगवान श्रीराम का चित्र रखकर दान पेटी के साथ प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया गया। आरोप है कि इस दौरान राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, धर्मेंद्र यादव, अवधेश प्रसाद, डिंपल यादव सहित कई सांसदों ने दान पेटी में सांकेतिक रूप से पैसे डाले।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 03, 2026, 23:06 IST
UP: राहुल गांधी, पप्पू यादव समेत 50 सांसदों पर साधु-संतों के अपमान का आरोप; CP और सारनाथ थाने में दी तहरीर #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
