दीवार फांदकर घर में घुसे चोर: कमरे का ताला तोड़ा, पेटी-अलमारी से उड़ा लिए लाखों के जेवरात; सोता रहा परिवार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात चोरों ने एक मकान में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात के अलावा नगदी रकम समेत लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, राजीव कुमार डनसेना निवासी छपोरा ने पुसौर थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह एनटीपीसी में पिछले पांचसालसे डेस्क ऑपरेटर के पद पर पदस्थ है। पीड़ित ने बताया कि 8 मार्च की रात सभी खाना खाकर परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। इसी बीच देर रात अज्ञात चोर उनके मकान में घुसकर खुंटी से कमरे की चाबी निकालकर एक कमरे में रखे आलमारी एवं पेटी से सोने चांदी के जेवरात के अलावा नगदी रकम 60 हजार रूपये निकालकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि सुबह 6 बजे जब उसकी पत्नी उठी तो देखा कि कमरे का ताला निकला हुआ था एवं पेटी खुली हुई थी। जिसके बाद ही उन्हें घर में चोरी होने की जानकारी हुई। राजीव कुमार डनसेना ने बताया कि अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के जेवरात के अलावा नगदी रकम मिलाकर कुल 3 लाख 10 हजार की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बहरहाल राजीव कुमार डनसेना की सूचना के बाद पुसौर पुलिस के अलावा डॉग स्वायड, फॉरेसिक टीम मौके पर पहुंचकर घटना स्थल पर मिले सबूतों के आधार पर अज्ञात चोरों की पतासाजी में जुट गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 10, 2026, 16:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दीवार फांदकर घर में घुसे चोर: कमरे का ताला तोड़ा, पेटी-अलमारी से उड़ा लिए लाखों के जेवरात; सोता रहा परिवार #CityStates #Crime #Raigarh #RaigarhNews #Chhattisgarh #CgNewsToday #SubahSamachar