Kurukshetra News: सिविल डिफेंस वॉरियर्स पोर्टल पर पंजीकरण के लिए किया जागरूक

लाडवा। इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज, लाडवा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में सिविल डिफेंस वॉरियर्स पोर्टल और मोबाइल एप पर पंजीकरण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से नागरिकों को सिविल डिफेंस स्वयंसेवक के रूप में पंजीकरण कराने और राष्ट्र व समाज की सेवा के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया गया।अभियान के दौरान प्राध्यापकों और कर्मचारियों को सिविल डिफेंस वॉरियर्स पोर्टल तथा मोबाइल ऐप के माध्यम से पंजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्हें बताया गया कि आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों की सहभागिता, सामुदायिक सहयोग और सेवा भावना महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।एनएसएस इकाई की कार्यक्रम अधिकारी सुमन सिवाच ने नागरिकों से राष्ट्रहित में आगे आने और सिविल डिफेंस स्वयंसेवक के रूप में अपनी भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने सामाजिक जिम्मेदारी, जनसेवा और राष्ट्रीय कर्तव्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस मौके पर डॉ. सुनीता, डॉ. नीरू, डॉ. नीतू और मंदीप सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 23, 2026, 06:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kurukshetra News: सिविल डिफेंस वॉरियर्स पोर्टल पर पंजीकरण के लिए किया जागरूक #RaisedAwarenessAboutRegistrationOnTheCivilDefenceWarriorsPortal #SubahSamachar