SI भर्ती 2025: 3 अगस्त से फिजिकल टेस्ट शुरू, 29 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें अभ्यर्थी
राजस्थान पुलिस उप निरीक्षक (SI)/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) 3 अगस्त से शुरू होगी। पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी करते हुए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। उप महानिरीक्षक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड मनोज कुमार ने बताया कि लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी 29 जुलाई से एसएसओ पोर्टल पर अपनी SSO ID के माध्यम से लॉग-इन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को अलग से डाक या व्यक्तिगत सूचना नहीं भेजी जाएगी। 7 रेंज मुख्यालयों पर होगा फिजिकल टेस्ट पुलिस विभाग के स्थायी आदेश संख्या 10/2025 के अनुसार शारीरिक दक्षता परीक्षा 3 अगस्त से 13 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 5 बजे आयोजित होगी। परीक्षा राज्य के जयपुर, जोधपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, बीकानेर और उदयपुर रेंज मुख्यालयों पर कराई जाएगी। यह भी पढें-अमायरा सुसाइड केस:नीरजा मोदी स्कूल के मालिक, प्रिंसिपल समेत चार पर चलेगा मुकदमा ये दस्तावेज साथ लाना होगा जरूरी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ मूल आधार कार्ड, उसकी एक फोटो कॉपी, दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो तथा सरकार द्वारा जारी एक अन्य मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र और उसकी प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। पुलिस भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से पहले अपने एडमिट कार्ड में अंकित निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 29, 2026, 02:48 IST
SI भर्ती 2025: 3 अगस्त से फिजिकल टेस्ट शुरू, 29 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें अभ्यर्थी #CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanPoliceSiRecruitment2025 #RajasthanSiPet #RajasthanPoliceSubInspectorRecruitment #SubahSamachar
