Rajya Sabha Election 2026: तेजस्वी यादव के साथ मीटिंग के बाद महागठबंधन के इस नेता ने बढ़ाई NDA की टेंशन!
Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव से पहले सियासत तेज हो गई है। दरअसल, बिहार में महागठबंधन हर हाल में राज्यसभा की पांचवी सीट पर अपने उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह को विजयी बनाना चाहता है। मंगलवार को तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर महागठबंधन के सभी विधायकों को एकजुट किया और उनसे बातचीत की। राज्यसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने सारी बातें स्पष्ट कर दी। इसके बाद महागठबंधन के सहयोगी घटक दल के प्रमुख इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता उर्फ आईपी गुप्ता ने एक ऐसा बयान दे दिया, जिसने राष्ट्रीय जनतांत्रिग गठबंधन में टेंशन बढ़ा दी। आईपी गुप्ता ने कहा कि महागठबंधन के उम्मीदवार एडी सिंह की जीत तय है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के सभी विधायकों के अलावा AIMIM के पांच और बसपा के एक विधायक हमारे उम्मीदवार को समर्थन दे रहे हैं। तेजस्वी यादव ने AIMIM से बातचीत कर ली है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 11, 2026, 17:49 IST
Rajya Sabha Election 2026: तेजस्वी यादव के साथ मीटिंग के बाद महागठबंधन के इस नेता ने बढ़ाई NDA की टेंशन! #IndiaNews #National #RajyaSabhaElection2026 #RajyaSabhaElection2026Date #RajyaSabhaElections2026 #RajyasabhaElection2026 #BiharRajyaSabhaElection #SharadPawar #TejashwiYadav #BiharRajyaSabhaElection2026 #RajyaSabhaElection #RajyaSabhaElectionInBihar #SubahSamachar
