माह-ए-रमजान : उल्लास से अदा की तीसरे जुमे की नमाज, मांगी दुआएं

सेमरियावां। माह-ए- रमजान का सोलह रोजा मुकम्मल हो गया। शुक्रवार को सेमरियावां ब्लॉक के विभिन्न गांव, कस्बों व बाजारों में स्थित जामा मस्जिदों में रमजान-उल-मुबारक के तीसरे जुमा की नमाज अदा की गई। मस्जिदों में रोजेदार की भीड़ उमड़ी रही। रोजेदारों ने अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगी। साथ ही मुल्क की तरक्की व खुशहाली भाई चारे के लिए भी दुआ की। माह-ए-रमजान का दूसरा अशरा मगफिरत का चल रहा है। मदनी मस्जिद सेमरियावां में कारी नसीरुद्दीन ने जुमे की नमाज पढ़ाई।मदनी मस्जिद में मौलाना अजीजुर्रहमान कासमी ने कहा कि माह-ए-रमजान के रोजे की विशेषताओं, कुरान शरीफ की तिलावत, नमाज का एहतराम पाबंदी, गुनाहों से तौबा करना, अल्लाह से दुआ मांगते रहने के बारे में बताया। कहा कि अल्लाह जिसे पैदा करता है, उसकी रोजी मुकर्रर कर देता है। भलाई करना, माल खर्च करना, उसका बदला अल्लाह देता है। उल्टी सीधी हराम कमाई कर जमीन जायदाद न बनाएं। नौजवानी की इबादत अल्लाह को खूब पसंद हैं।क्षेत्र के सेमरियावां, करही, उसराशहीद, बाघनगर, उंचहरा कला, सेहुड़ा, दुधारा, कोहरियावां, देवरिया नासिर, दशावां, अगया, चिउंटना, बिगरामीर, नव्वा गांव, सालेहपुर, दरियाबाद, करमाखान, रक्साकला, तिलजा, मूड़ाडीहाबेग, महुआरी समेत कई गांव की जामा मस्जिदों में जुमा की नमाज अदा की गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 22:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SANTKABIRNAGAR NEWS



माह-ए-रमजान : उल्लास से अदा की तीसरे जुमे की नमाज, मांगी दुआएं #SANTKABIRNAGARNEWS #SubahSamachar