Kotdwar News: रश्मि ने चक्का फेंक में जीता स्वर्ण, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

कोटद्वार। रुद्रपुर में तीन नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पौड़ी जिले की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। सब-जूनियर बालिका वर्ग की चक्का फेंक स्पर्धा में राइंका कैंडूल ठांगर की रश्मि ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। वहीं, इसी स्पर्धा में विद्यालय की मानवी ने रजत पदक हासिल किया। व्यायाम शिक्षक जसवीर सिंह राणा ने बताया कि विकासखंड द्वारीखाल के ग्राम कैंडूल ठांगर निवासी संतोष कुमार की पुत्री रश्मि ने चक्का फेंक स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। वहीं, ग्राम धनियार निवासी जितेंद्र सिंह की पुत्री मानवी ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया। दोनों छात्राओं की सफलता से विद्यालय सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य संजय कुमार ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि रश्मि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगी। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 17:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kotdwar News: रश्मि ने चक्का फेंक में जीता स्वर्ण, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन #RashmiWonGoldInTheDiscusThrow #SelectedForTheNationalCompetition #SubahSamachar