पंजाब फतह की राह पर रवनीत बिट्टू: 2027 में बनेंगे BJP का सबसे बड़ा सिख चेहरा!, जीत के मिशन को देंगे धार

केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद रवनीत सिंह बिट्टू अब पंजाब की राजनीति पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उनका यह कदम भाजपा की 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में 117 विधानसभा सीटों पर अकेले लड़ने की व्यापक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी ने उन्हें राज्य में संगठन मजबूत करने और चुनावी माहौल तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है। जून 2026 में राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भाजपा ने बिट्टू को दोबारा उच्च सदन नहीं भेजा। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि भाजपा उन्हें लुधियाना सेंट्रल जैसी हाई-प्रोफाइल विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। भाजपा नेतृत्व ने बिट्टू को पार्टी का सबसे बड़ा सिख चेहरा या स्टार प्रचारक घोषित नहीं किया है, लेकिन उन्होंने पंजाब में अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 29, 2026, 05:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पंजाब फतह की राह पर रवनीत बिट्टू: 2027 में बनेंगे BJP का सबसे बड़ा सिख चेहरा!, जीत के मिशन को देंगे धार #CityStates #Jalandhar #RavneetBittu #PunjabBjp #PunjabElection2027 #SubahSamachar