Noida News: मुकीमपुर सिवारा-जेवर मार्ग की मरम्मत शुरू
फोटो -यमुना सिटी (संवाद)। मुकीमपुर सिवारा से जेवर जाने वाले मार्ग की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। सड़क जर्जर होने और जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों और ग्रामीणों को परेशानी हो रही थी। अब काम शुरू होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। इस मार्ग से नगला हुकम सिंह, नगला भटोना और नगला जहानू समेत कई गांवों के लोग जेवर आते-जाते हैं। सड़क खराब होने से वाहन चालकों को भी दिक्कत होती थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 20:25 IST
Noida News: मुकीमपुर सिवारा-जेवर मार्ग की मरम्मत शुरू #RepairWorkBeginsOnTheMukimpurSivara-JewarRoad #SubahSamachar
