World Hepatitis Day: नशे में बार-बार प्रयोग सुइयां, युवाओं में टैटू का शौक बढ़ा रहा हेपेटाइटिस का खतरा
हिमाचल प्रदेश में नशे के दौरान इस्तेमाल होने वाली सुइयां और युवाओं में बढ़ता टैटू बनवाने का शौक हेपेटाइटिस के खतरे को बढ़ा रहा है। प्रदेश में 15 वर्ष से कम आयु के बच्चे और किशोर भी हेपेटाइटिस से संक्रमित पाए जा रहे हैं। इसका प्रमुख कारण नशा करने के लिए एक ही सुई का बार-बार इस्तेमाल और संक्रमित सुइयों का कई लोगों द्वारा साझा किया जाना है।इसके अलावा, टैटू बनवाना भी जोखिम से खाली नहीं है। कई स्थानों पर टैटू बनाते समय एक ही निडल का इस्तेमाल कई लोगों पर किया जाता है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, संक्रमित रक्त, शरीर के तरल पदार्थों तथा मां से बच्चे में भी हेपेटाइटिस बी फैल सकता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 27, 2026, 22:39 IST
World Hepatitis Day: नशे में बार-बार प्रयोग सुइयां, युवाओं में टैटू का शौक बढ़ा रहा हेपेटाइटिस का खतरा #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #WorldHepatitisDay #SubahSamachar
