Gurugram News: गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों की मांगी रिपोर्ट

गुरुग्राम। प्रदेश में बिना मान्यता के चल रहे निजी स्कूलों को बंद कराने के निर्देश दिए गए हैं। मौलिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों से ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई कर दो नवंबर तक रिपोर्ट मांगी है। निदेशालय ने इससे पहले 4 और 20 अगस्त को भी निर्देश जारी किए थे। इसके बावजूद रिपोर्ट नहीं मिलने पर दोबारा पत्र जारी किया गया है। निर्देशों के तहत बंद कराए गए स्कूलों की सूची निदेशालय को भेजनी होगी। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 16:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों की मांगी रिपोर्ट #ReportSoughtOnUnrecognisedSchools #SubahSamachar