Ayodhya News: नौकरी के बहाने बुलाया घर... नशीली दवा खिलाकर जबरन किया गंदा काम; रिपोर्ट दर्ज
यूपी के अयोध्या में महिला को नौकरी दिलाने के बहाने घर बुलाकर नशीली दवा खिलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। मामले में महिला की शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि इनायतनगर थाना क्षेत्र के मुकीमपुर उर्फ पहाड़पुर केवटहिया के रामअवतार सरसों की पेराई करने गांव में आता है। आने जाने से परिचय हो गया। पिछले छह माह से राम अवतार मुझे नौकरी दिलाने व मेरे बच्चों को पांच-पांच लाख रुपये देने के लिए घर बुलाता था। बुधवार को भी उसके बुलाने पर जब घर गई तो उसने कोई दवा खिला दी। इससे उसे चक्कर जैसा आने लगा। इसके बाद जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने लगा तो पीड़िता ने विरोध किया। इस पर आरोपी ने जातिसूचक गालियां दीं और पीटा। इसके साथ ही जबरन संबंध बनाया। थाना प्रभारी इनायत नगर रतन कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 06, 2026, 18:35 IST
Ayodhya News: नौकरी के बहाने बुलाया घर... नशीली दवा खिलाकर जबरन किया गंदा काम; रिपोर्ट दर्ज #CityStates #Ayodhya #Lucknow #UttarPradesh #AyodhyaCrimeNews #JobOfferTrap #DruggedAndMisdeeds #ForcedPhysicalRelation #SubahSamachar
