Panipat News: तारा एनक्लेव के लोगों ने नगर परिषद सचिव से मिल जन समस्याएं हल कराने की मांग की
-काॅलोनी में जल्द स्ट्रीट लाइट्स, स्पीड ब्रेकर्स व स्टील बेंच लगाए जाएंगेसंवाद न्यूज एजेंसीसमालखा। श्री तारा एनक्लेव के लोगों ने शुक्रवार को नगर परिषद सचिव से मिलकर समस्याओं को हल कराने की मांग की। इसमें मुख्य सड़क पर स्पीड ब्रेकर, चौराहों पर बड़ी स्ट्रीट लाइट्स व चौराहों पर बैठने के लिए स्टील बेंचों की व्यवस्था कराने की मांग की। परिषद सचिव ने इनके जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही प्रतिनिधि मंडल ने नगर परिषद द्वारा भेजे गए सफाई कर्मचारियों की सेवा से असंतोष प्रकट करते हुए सफाई व्यवस्था सही ढंग कराने की मांग की। इस पर सचिव ने मौका पर मौजूद सफाई निरीक्षक विकास नरवाल को काॅलोनी में सफाई व्यवस्था सही ढंग से कराने के आदेश भी दिए। विधायक प्रतिनिधि राकेश अहलावत, पार्षद कप्तान छौक्कर, पूर्व पार्षद सुरेश झंडा व राजेश ठाकुर ने बताया कि श्री तारा एनक्लेव काॅलोनी में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने देंगे और जल्द से जल्द जन समस्याएं हल कराई जाएंगी। इस मौके पर पीपी कपूर, महासचिव जगबीर पंवार, प्रधान सुभाष रमन, मनीष अम्बावत, भीम सिंह, जगपाल छौक्कर व पवन कुमार मौजूद रहे।24
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 30, 2026, 19:20 IST
Panipat News: तारा एनक्लेव के लोगों ने नगर परिषद सचिव से मिल जन समस्याएं हल कराने की मांग की #ResidentsOfTaraEnclaveMetWithTheMunicipalCouncilSecretaryAndDemandedTheResolutionOfTheirCivicIssues. #SubahSamachar
