Noida News: ग्रेनो वेस्ट के तीन सेक्टरों को अगस्त से मिलेगा गंगाजल
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के तीन सेक्टरों में जल्द गंगाजल की आपूर्ति शुरू होगी। सेक्टर-10, 12 और नालेज पार्क-5 में पाइपलाइन डालने का काम अंतिम चरण में है। अधिकारियों का कहना है कि करीब 90 प्रतिशत काम यहां हो चुका है। अगस्त तक यहां गंगाजल की आपूर्ति चालू करने की योजना है।इससे हाई टीडीएस वाले भूगर्भ जल की समस्या से राहत मिलेगी। सीधे तौर पर करीब 50 हजार की आबादी को इससे फायदा होगा। कुल 6.5 किलोमीटर लंबी नई लाइन यहां बिछाई जा रही है। इन सेक्टरों में पुरानी लाइनें जर्जर होने और आबादी का दबाव बढ़ने से लो प्रेशर की समस्या भी बनी हुई थी। हालांकि, अभी ग्रेनो वेस्ट के सोसाइटी वाले इलाकों जैसे टेकजोन-4, गौड़ सिटी-1 व 2, सेक्टर-1 आदि में गंगाजल की आपूर्ति का इंतजार है। अधिकारियों का कहना है कि लीकेज की समस्या को यहां आंतरिक लाइनों में दूर कर लिया गया है। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 03, 2026, 18:53 IST
Noida News: ग्रेनो वेस्ट के तीन सेक्टरों को अगस्त से मिलेगा गंगाजल #ResidentsOfThreeSectorsInGreaterNoidaWestWillReceiveGangaWaterStartingInAugust. #SubahSamachar
