Mandi News: नए वेतनमान के अनुसार पेंशन नहीं मिलने पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों में रोष

पांच महीने से निदेशालय में अटकी फाइलें जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनीसंवाद न्यूज एजेंसीमंडी। नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्ष 2016 के नए वेतनमान के अनुसार पेंशन नहीं मिलने से उनमें रोष है। वीरवार को टाउन हॉल में महासंघ अध्यक्ष हंसराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस मुद्दे पर नाराजगी जताई गई।हंसराज ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद शहरी विकास विभाग के निदेशक ने चार जून को नए वेतनमान के अनुसार पेंशन देने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद प्रदेश के सभी स्थानीय निकायों ने पेंशन संबंधी फाइलें निदेशालय को भेज दी थीं लेकिन पांच महीने बाद भी इनका निपटारा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को अभी भी वर्ष 2006 के वेतनमान के आधार पर पेंशन मिल रही है। महासंघ ने चेतावनी दी कि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन तेज किया जाएगा। बैठक में जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा भी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 18:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: नए वेतनमान के अनुसार पेंशन नहीं मिलने पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों में रोष #RetiredEmployeesAngryOverNotGettingPensionAsPerNewPayScale #SubahSamachar