ऊधमसिंह नगर: काशीपुर में रोडवेज कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, डिपो में धरना देकर की नारेबाजी

काशीपुर में उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर रोडवेज कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया। बसें नहीं मिलने पर यात्री डिपो में बसों का इंतजार करते हुए दिखाई दिए। अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा काशीपुर शाखा ने 23 अक्टूबर को पहले एक दिन का कार्य बहिष्कार किया था। मांगें नहीं माने जाने पर अब अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। शाखा अध्यक्ष उमेश चौधरी और मंत्री जितेंद्र धानिक ने बताया कि 30,447 रुपये मानदेय, 7 तारीख से पहले वेतन भुगतान, एचआरटीसी की तर्ज पर राजकीय कोष से वेतन और 500 नई बसों को बेड़े में शामिल करने सहित 6 मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष एससी/एसटी रामपाल सिंह, उपाध्यक्ष शरण गौड़, अमन कुमार, मुकेश शर्मा, गुरसहाब सिंह, निपेंद्र सिंह, महादर सिंह, वीरेंद्र सिंह, इम्तियाज अहमद, सर्वेश कुमार, रमेश कुमार, अमीन अहमद आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 30, 2026, 11:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




ऊधमसिंह नगर: काशीपुर में रोडवेज कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, डिपो में धरना देकर की नारेबाजी #CityStates #UdhamSinghNagar #KashipurNews #UttarakhandNews #UkNews #KashipurRoadwaysEmployeesBoycottedWork #SubahSamachar