Health Tips: डाइट में शामिल कर लीजिए 'प्रोटीन का पावरहाउस', फिट रहेगा शरीर और पाचन भी रहेगा ठीक
आप अपने दैनिक आहार को जितना पौष्टिक और स्वस्थ रखेंगे, शरीर को उतना ही लाभ मिलता है। रोज आहार में हरी सब्जियों-फलों, नट्स और सीड्स को शामिल करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा सुबह भीगे हुए चने का सेवन करके आप प्रोटीन सहित शरीर के लिए जरूरी कई प्रकार के पोषक तत्वों की पूर्ति कर सकते हैं। भीगे चने खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। यह एक पौष्टिक खाद्य पदार्थ है जो प्राचीन समय से ही भारतीय आहार परंपरा का हिस्सा रहा है। चने शरीर के अंगों और प्रणालियों के लिए लाभकारी माने जाते हैं। इसे अपनी डाइट में शामिल करके आप स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने, मांसपेशियों को मजबूती देने के अलावा इसके नियमित सेवन से कई प्रकार के लाभ पाए सकते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 19:46 IST
Health Tips: डाइट में शामिल कर लीजिए 'प्रोटीन का पावरहाउस', फिट रहेगा शरीर और पाचन भी रहेगा ठीक #HealthFitness #National #ProteinFoods #DesiProteinFood #SoakedChickpeas #BheegeChane #भीगेचनेकेफायदे #चनेखानेकेफायदे #देसीप्रोटीन #SubahSamachar
