Panipat News: दूसरे दानपात्र में मिले 25.90 लाख और चांदी के गहने

संवाद न्यूज एजेंसी समालखा। चुलकाना धाम स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर में मंगलवार को पांचवें दिन दूसरे दानपात्र की गिनती शुरू की गई। इसकी शाम तक पूरी गिनती नहीं हो सकी। दानपात्र में अब तक 25.90 लाख रुपये की गिनती हुई। इसके साथ चांदी के कुछ आभूषण मिले हैं। इनमें श्याम बाका की बांसुरी और मुकुट के साथ अन्य आभूषण हैं। ग्रामीणों ने इसके साथ श्राइन बोर्ड की कार्यकारिणी का गठन करने की मांग उठाई है। खंड प्रशासन की देखरेख में मंगलवार को सुबह ही दानपात्र के रुपयों की गिनती का कार्य शुरू किया गया। रविवार और सोमवार को गिनती नहीं हो सकी थी। चुलकाना धाम मंदिर परिसर में दूसरे दानपात्र नंबर-पांच की गिनती शुरू की गई। बैंक और बीडीपीओ कार्यालय के कर्मचारी सुबह से शाम तक रुपयों की गिनती करते रहे। दानपात्र के रुपयों की शाम तक गिनती पूरी नहीं को सकी। टीम बुधवार को फिर से गिनती शुरू करेगी। मंदिरबैठेग्रामपंचायतसरपंचऔरग्रामीण।संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 00:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: दूसरे दानपात्र में मिले 25.90 लाख और चांदी के गहने #Rs25.90LakhAndSilverOrnamentsFoundInTheSecondDonationBox. #SubahSamachar