Hamirpur: हाईवे पर लव, मनी और मर्डर, ट्रक चालक ने दुपट्टे से घोंटा प्रेमिका का गला, ढाबे के फुटेज से खुला राज
हमीरपुर जिले में चार दिन पहले हाईवे किनारे मिले एक अज्ञात युवती के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। यह कहानी 'प्यार, पैसे और धोखे' की है, जिसका अंत एक दर्दनाक हत्या के रूप में हुआ। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के लीना नाला पुल के पास मिली लाश के पीछे एक ट्रक चालक का हाथ निकला, जिसने मामूली रुपयों के विवाद में अपनी ही दोस्त का गला दुपट्टे से घोंट दिया। ढाबे की एक कड़ी और खुल गया राज मंगलवार शाम लीना नाला पुल के पास युवती का शव मिलने के बाद पुलिस के पास कोई सुराग नहीं था। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल के पास स्थित एक ढाबा संचालक से अहम जानकारी मिली। संचालक ने बताया कि घटना वाले दिन एक ट्रक चालक और युवती के बीच रुपयों को लेकर तीखी बहस हुई थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार सुबह इटरा मोड़ के पास से संदिग्ध ट्रक को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2026, 20:24 IST
Hamirpur: हाईवे पर लव, मनी और मर्डर, ट्रक चालक ने दुपट्टे से घोंटा प्रेमिका का गला, ढाबे के फुटेज से खुला राज #CityStates #Kanpur #Hamirpur #HamirpurMurderCase #HighwayCrimeIndia #TruckDriverArrestedMurder #SubahSamachar
