Kangra News: साई स्टेडियम में जुटेंगे देशभर के धावक, पांच श्रेणियों में दौड़ का मौका
27 दिसंबर को होगी धर्मशाला मैराथन 2.0, पंजीकरण शुरू पांच नवंबर तक आवेदन पर मिलेगी 35 प्रतिशत छूटअमर उजाला ब्यूरोधर्मशाला। धौलाधार की वादियों में दौड़ने के लिए देशभर के धावक 27 दिसंबर को धर्मशाला में जुटेंगे। नगर निगम की ओर से धर्मशाला मैराथन 2.0 का आयोजन साई स्टेडियम में किया जाएगा। इसके लिए 25 अक्तूबर से पंजीकरण शुरू हो चुका है।मैराथन में 42.195, 21.097, 10 और पांच किलोमीटर की दौड़ के साथ तीन किलोमीटर की फन रन होगी। अलग-अलग श्रेणियों के माध्यम से पेशेवर धावकों से लेकर फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों तक को इस आयोजन से जुड़ने का मौका मिलेगा।नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल ने बताया कि पांच नवंबर 2026 को शाम पांच बजे तक पंजीकरण करवाने वाले प्रतिभागियों को शुल्क में 35 प्रतिशत की छूट मिलेगी। मैराथन का उद्देश्य लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना है। विजेताओं को नगर निगम की ओर से नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 17:35 IST
Kangra News: साई स्टेडियम में जुटेंगे देशभर के धावक, पांच श्रेणियों में दौड़ का मौका #RunnersFromAcrossTheCountryWillGatherAtTheSAIStadium #WithOpportunitiesToCompeteInFiveCategories. #SubahSamachar
