UP: पांच साल से अफेयर, चार माह पहले लव मैरिज; आकांक्षा के भाई के दोस्त ने शिवकुमार को मारी थी गोली, नया खुलासा
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में हुए शिवकुमार हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की की जांच में सामने आया है कि भाई मंजीत के दोस्त रवि ने कार के शीशे से सटाकर गोली मारी थी। अब तक पुलिस तीन आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है, जबकि तीन आरोपी अभी पुलिस पकड़ से दूर हैं। नौ जून को शामली के खेड़ी बैरागी निवासी शिवकुमार अपनी पत्नी आकांक्षा को रामपुर मनिहारान स्थित गोचर महाविद्यालय में पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाना आया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद शिवकुमार की गोली मारकर हत्या की गई थी। पत्नी ने अपने भाई, मां, मामा, बहन सहित छह से सात लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। इस मामले में मृतक शिवकुमार के पिता सलेखचंद ने तहरीर देकर छह लोगों को नामजद कराया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 12, 2026, 11:57 IST
UP: पांच साल से अफेयर, चार माह पहले लव मैरिज; आकांक्षा के भाई के दोस्त ने शिवकुमार को मारी थी गोली, नया खुलासा #CityStates #Meerut #Saharanpur #UttarPradesh #SaharanpurMurder #SubahSamachar
