Jharkhand News: तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने युवक को कुचला, मौके पर ही मौत; नाराज ग्रामीणों ने जाम की सड़क

झारखंड के साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड अंतर्गत लालबथान गांव स्थित मोहनपुर–तीनपहाड़ मुख्य सड़क पर रविवार को एक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और मातम का माहौल बन गया। खेत देखकर लौट रहे युवक को रौंदा हाइवा जानकारी के अनुसार, मृतक के बड़े भाई महेश साहा ने बताया कि उनका छोटा भाई देबू साहा, उम्र करीब 31 वर्ष, खेत देखकर पैदल अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने उसे रौंदते हुए टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पढ़ें-रफ्तार का कहर:चतरा में गैस वाहन की टक्कर से सांसद के चचेरे भाई की मौत, गांव में मातम ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, सड़क जाम घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और हाइवा वाहन को रोककर रखा। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी सड़क जाम और हादसे की सूचना पर राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, एसआई गंगा प्रसाद यादव, एएसआई मनोज पासवान और कान्हू मुर्मू दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने शव को घटनास्थल पर ही रखकर सड़क जाम कर रखा था। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 09:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jharkhand News: तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने युवक को कुचला, मौके पर ही मौत; नाराज ग्रामीणों ने जाम की सड़क #CityStates #Ranchi #Jharkhand #SubahSamachar