Bareilly: रुहेलखंड विश्वविद्यालय में समाजवादी छात्रसभा का प्रदर्शन, कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की; लगाए ये आरोप
बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुल रुहेलखंड विश्वविद्यालय (एमजेपीआरयू) में समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कुलपति के विरुद्ध प्रदर्शन किया। कुलपति कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। इस दौरान छात्र नेताओं ने कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की। छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रों का शोषण करने और शिक्षक नियुक्ति में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। समाजवादी छात्रसभा के जिला अध्यक्ष अविनाश मिश्रा व अन्य कार्यकर्ता दोपहर करीब एक बजे विश्वविद्यालय में अनियमितताओं का आरोप लगाकर ज्ञापन देने पहुंचे। उन्होंने हॉस्टल में अव्यवस्थाओं की समस्या, माइग्रेशन सर्टिफिकेट की बढ़ी फीस , हाल में हुई शिक्षकों की नियुक्तियों में भ्रष्टाचार होने के आरोप लगाए। इस दौरान छात्र नेताओं ने वीसी लापता के नारे लगाए। अविनाश मिश्रा ने कहा कि कुलपति प्रो. केपी सिंह ने आज तक न तो कभी ज्ञापन लिया और न ही कभी ज्ञापन का संज्ञान लिया। उन्होंने शिक्षक नियुक्तियों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की। बताया जा रहा है कि कार्यालय में कुलपति नहीं थे। इस पर छात्र नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। 'कुलपति लापता' और 'छात्रों का शोषण बंद करो' लिखी तख्तियां लेकर विरोध जताया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 30, 2026, 14:23 IST
Bareilly: रुहेलखंड विश्वविद्यालय में समाजवादी छात्रसभा का प्रदर्शन, कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की; लगाए ये आरोप #CityStates #Bareilly #Students #Protest #RuhelkhandUniversity #SubahSamachar
