समीर भर्ती: आईटी और सूचना मंत्रालय की संस्था में नौकरी का मौका, 55000 हजार तक वेतन, कौन कर सकता है आवेदन

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करने वाली संस्था सोसाइटी फॉर एप्लाइड माइक्रोवेव इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एंड रिसर्च (SAMEER) ने दो भर्ती अधिसूचनाएं जारी की हैं। इनके माध्यम से मुंबई, नवी मुंबई और कोलकाता केंद्रों में कुल 169 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें वैज्ञानिक, इंजीनियर, तकनीकी सहायक और प्रशासनिक पद शामिल हैं।सभी नियुक्तियां संविदा आधार पर होंगी। शुरुआती अवधि दो वर्ष या परियोजना की अवधि, जो भी पहले समाप्त हो, निर्धारित की गई है। आवेदन की अंतिम तारीख क्या है भर्ती से जुड़ी जानकारी तारीख आवेदन की अंतिम तारीख 15 नवंबर 2026 आयु और योग्यता की गणना की तारीख 15 नवंबर 2026 ऑनलाइन लिखित परीक्षा 22 नवंबर 2026 से ऑनलाइन साक्षात्कार 27 से 30 नवंबर 2026 कौशल परीक्षा और बातचीत बाद में घोषित होगी प्रस्तावित व्यक्तिगत साक्षात्कार 14 दिसंबर 2026 मुंबई और कोलकाता में कितने पद खाली हैं मुंबई और नवी मुंबई केंद्र के लिए विज्ञापन संख्या 10/2026 के तहत 135 पद हैं, जबकि कोलकाता केंद्र के लिए विज्ञापन संख्या 11/2026 के तहत 34 पद घोषित किए गए हैं। कोलकाता केंद्र की भर्ती मुख्य रूप से मौसम से जुड़ी परियोजना 'मिशन मौसम' के लिए है। यह परियोजना भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा वित्तपोषित है। भर्ती के तहत अलग-अलग शैक्षणिक और तकनीकी योग्यताओं वाले उम्मीदवारों के लिए पद रखे गए हैं। कोलकाता केंद्र: 34 पद पद का नाम रिक्तियां प्रोजेक्ट इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स) 7 प्रोजेक्ट साइंटिफिक असिस्टेंट (A), इलेक्ट्रॉनिक्स 6 प्रोजेक्ट साइंटिफिक असिस्टेंट (A), मैकेनिकल 2 प्रोजेक्ट टेक्निकल असिस्टेंट (A), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक 5 प्रोजेक्ट टेक्निकल असिस्टेंट (A), फिटर 9 प्रोजेक्ट टेक्निकल असिस्टेंट (A), मशीनिस्ट 2 प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव 1 प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट (A) 2 कुल 34 मुंबई और नवी मुंबई केंद्र: 135 पद यहां 32 पद-कोड के तहत वैज्ञानिक, इंजीनियरिंग, तकनीकी और प्रशासनिक पदों पर भर्ती होगी। प्रमुख पद इस प्रकार हैं: प्रोजेक्ट फेलो सीनियर प्रोजेक्ट साइंटिस्ट प्रोजेक्ट साइंटिस्ट सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट प्रोजेक्ट इंजीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट प्रोजेक्ट साइंटिफिक असिस्टेंट प्रोजेक्ट टेक्निकल असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर सीनियर प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव और प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स, आरएफ एवं माइक्रोवेव, कंप्यूटर साइंस, आईटी, एआई-एमएल, भौतिकी, रसायन विज्ञान, विद्युत और मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसे विषय शामिल हैं। शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, बोर्ड या संस्थान से निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। सामान्य रूप से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक या समकक्ष सीजीपीए जरूरी है। पदों के अनुसार प्रमुख योग्यताएं इस प्रकार हैं: 1. प्रोजेक्ट फेलो और साइंटिस्ट पद प्रोजेक्ट फेलो के लिए संबंधित विषय में पीएचडी जरूरी है। प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के लिए बीई/बीटेक या एमएससी के साथ संबंधित विषय में एमई/एमटेक या पीएचडी की योग्यता निर्धारित है। सीनियर प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के लिए कम से कम चार वर्ष का प्रासंगिक अनुभव और प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के लिए दो वर्ष का अनुभव जरूरी है। 2. इंजीनियर और एसोसिएट पद संबंधित विषय में बीई/बीटेक या एमएससी की डिग्री। सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर और सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट के लिए स्नातक या एमएससी धारकों को तीन वर्ष का अनुभव चाहिए। एमई/एमटेक या पीएचडी धारकों के लिए इन पदों पर अनुभव की अनिवार्यता नहीं है। प्रोजेक्ट इंजीनियर और प्रोजेक्ट एसोसिएट के कुछ पदों पर नए उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। 3. साइंटिफिक असिस्टेंट पद संबंधित विषय में डिप्लोमा या बीएससी की डिग्री। लेवल-A पदों के लिए अनुभव जरूरी नहीं है। लेवल-B के लिए तीन वर्ष और लेवल-C के लिए आठ वर्ष का प्रासंगिक अनुभव चाहिए। 4. टेक्निकल असिस्टेंट पद संबंधित ट्रेड में आईटीआई का राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र (NTC) और राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाणपत्र (NAC) जरूरी है। आईटीआई और NAC की संयुक्त अवधि कम से कम दो वर्ष होनी चाहिए। लेवल-A के लिए अनुभव जरूरी नहीं, जबकि लेवल-B और लेवल-C के लिए क्रमशः तीन और आठ वर्ष का अनुभव चाहिए। 5. प्रबंधकीय और प्रशासनिक पद प्रोजेक्ट मैनेजर के लिए संबंधित विषय में बीई/बीटेक या एमएससी के साथ पूर्णकालिक एमबीए/एमएमएस और तीन वर्ष का अनुभव जरूरी है। सीनियर प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव के लिए संबंधित डिग्री के साथ पूर्णकालिक एमबीए/एमएमएस चाहिए। प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव के लिए स्नातक और पूर्णकालिक एमबीए/एमएमएस की योग्यता निर्धारित है। प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के लिए स्नातक की डिग्री जरूरी है। प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव और एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के पदों के लिए टाइपिंग की गति 35 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। आयु सीमा कितनी निर्धारित की गई है आयु की गणना 15 नवंबर 2026 के आधार पर होगी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पद के अनुसार अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग है। पद अधिकतम आयु सीमा प्रोजेक्ट फेलो 40 वर्ष सीनियर प्रोजेक्ट साइंटिस्ट 35 वर्ष प्रोजेक्ट साइंटिस्ट 30 वर्ष सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर/एसोसिएट 30 वर्ष प्रोजेक्ट इंजीनियर/एसोसिएट 28 वर्ष प्रोजेक्ट साइंटिफिक असिस्टेंट (A) 25 वर्ष प्रोजेक्ट साइंटिफिक असिस्टेंट (B) 30 वर्ष प्रोजेक्ट साइंटिफिक असिस्टेंट (C) 40 वर्ष प्रोजेक्ट टेक्निकल असिस्टेंट (A) 25 वर्ष प्रोजेक्ट टेक्निकल असिस्टेंट (B) 30 वर्ष प्रोजेक्ट टेक्निकल असिस्टेंट (C) 40 वर्ष प्रोजेक्ट मैनेजर 35 वर्ष सीनियर प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव 30 वर्ष प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव 30 वर्ष प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट (A) 25 वर्ष प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट (B) 30 वर्ष हर महीने कितना वेतन मिलेगा चयनित उम्मीदवारों को निश्चित मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और परिवहन भत्ता नहीं मिलेगा। पद मासिक वेतन प्रोजेक्ट फेलो ₹55,000 सीनियर प्रोजेक्ट साइंटिस्ट ₹46,000 प्रोजेक्ट मैनेजर ₹45,000 प्रोजेक्ट साइंटिस्ट ₹40,000 सीनियर प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव ₹40,000 सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर/एसोसिएट ₹37,500 प्रोजेक्ट इंजीनियर/एसोसिएट ₹34,000 प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव ₹32,000 साइंटिफिक/टेक्निकल असिस्टेंट (C) ₹31,500 साइंटिफिक/टेक्निकल असिस्टेंट (B) ₹27,000 प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट (B) ₹27,000 साइंटिफिक असिस्टेंट (A) ₹23,500 प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट (A) ₹23,500 प्रोजेक्ट टेक्निकल असिस्टेंट (A) ₹21,000 चयन प्रक्रिया कैसे होगी चयन प्रक्रिया पद के प्रकार के अनुसार अलग-अलग होगी।चयन के प्रमुख चरण इस प्रकार हैं: शैक्षणिक योग्यता के आधार पर छंटनी: संबंधित डिग्री, डिप्लोमा या आईटीआई में कम से कम 55 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। लिखित परीक्षा: जिन पदों के लिए निर्धारित है, उनके लिए कंप्यूटर आधारित या ऑफलाइन परीक्षा होगी। अगले चरण के लिए विचार किए जाने हेतु कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। ऑनलाइन साक्षात्कार: लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर रिक्तियों की तुलना में 1:6 या उससे अधिक अनुपात में उम्मीदवार बुलाए जा सकते हैं। व्यक्तिगत साक्षात्कार या कौशल परीक्षा: अंतिम चरण में रिक्तियों की तुलना में 1:3 या उससे अधिक अनुपात में उम्मीदवार बुलाए जा सकते हैं। अंतिम चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार और/या कौशल परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। आवेदन शुल्क कितना है और आवेदन कैसे करें सभी पदों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। यह शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। आवेदन करने के चरण: समीर भर्ती पोर्टल पर जाएं। सक्रिय ईमेल और मोबाइल नंबर से पंजीकरण करें। व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का विवरण भरें। फोटो, हस्ताक्षर, जन्मतिथि प्रमाण, अंकपत्र और आवश्यक श्रेणी प्रमाणपत्र अपलोड करें। आवेदन में सभी जानकारियां ठीक से चेक कर लें। निर्धारित शुल्क जमा करके अंतिम रूप से आवेदन जमा करें। आवेदन पत्र की पीडीएफ डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रखें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 17:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




समीर भर्ती: आईटी और सूचना मंत्रालय की संस्था में नौकरी का मौका, 55000 हजार तक वेतन, कौन कर सकता है आवेदन #Jobs #National #SameerRecruitment2026 #Sameer #SubahSamachar