Chamba News: मिंजर मेले में पकौड़े, चिकन और मिठाई के भरे सैंपल

चंबा। स्वास्थ्य विभाग की मादक नियंत्रक टीम ने मिंजर मेले में बिकने वाले खाद्य उत्पादों के नौ सैंपल भरे। इन्हें जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजा जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर विभाग अगली कार्रवाई अमल में लाएगा। वीरवार को सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद की अगुवाई में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी और अन्य टीम ने चौगान नंबर एक और दो का औचक निरीक्षण किया और यहां पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की जांच की। निरीक्षण के दौरान पकौड़ा, सिड्डू, जलेबी, बर्फी, चिकन काली मिर्च, चिकन बिरयानी और मोमो के सैंपल भरे गए। विक्रेताओं और दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे आम जनता के लिए खाना बनाते या परोसते समय दस्ताने, टोपी और मास्क अवश्य पहनें अन्यथा उनके चालान काटे जाएंगे। साथ ही यह भी कहा गया कि खाने की सभी वस्तुओं को जालीदार कपड़े से ढककर रखें। किसी भी तरह का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद ने बताया कि मेले में सैकड़ों लोग घूमने के लिए आते हैं। वहां लगे स्टॉलों में खाना भी खाते हैं। लोगों की सेहत को ध्यान में रखकर यह कार्रवाई की गई है। आगामी दिनों में भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 30, 2026, 18:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: मिंजर मेले में पकौड़े, चिकन और मिठाई के भरे सैंपल #SamplesOfPakoras #Chicken #AndSweetsCollectedAtTheMinjarFair. #SubahSamachar