सलमान खान: ऐश्वर्या राय को छूने पर सुपरस्टार पर भड़के थे निर्देशक, अभिनेत्री ने सुनाया फिल्म के सेट का किस्सा
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। दोनों का रिश्ता भी चर्चा में रहा है। उन्हें लेकर अभिनेत्री स्मिता जयकर ने एक किस्सा साझा किया है। अभिनेत्री ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर हुई एक घटना को याद किया है। स्मिता जयकर ने बताया कि 'आंखों की गुस्ताखियां' गाने की शूटिंग के दौरान, जब सलमान खान ने ऐश्वर्या राय बच्चन का हाथ छुआ, तो भंसाली ने उन्हें डांट दिया था। 1999 की इस फिल्म में ऐश्वर्या की मां का किरदार निभाने वाली स्मिता ने बताया कि कैसे शूटिंग के दौरान दोनों कलाकारों के बीच रोमांस पनपा और आसपास मौजूद लोगों को इसका पता चल गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 23, 2026, 05:31 IST
सलमान खान: ऐश्वर्या राय को छूने पर सुपरस्टार पर भड़के थे निर्देशक, अभिनेत्री ने सुनाया फिल्म के सेट का किस्सा #Bollywood #Entertainment #SouthCinema #National #SanjayLeelaBhansali #SalmanKhan #SalmanKhanNews #SalmanKhanLatest #HumDilDeChukeSanam #AishwaryaRaiBachchan #SubahSamachar
