Rajya Sabha Elections: क्रॉस वोटिंग को लेकर शिवसेना UBT ने भाजपा पर साधा निशाना, धन-बल के उपयोग का लगाया आरोप
बिहार में राज्यसभा चुनाव के दौरान हुई क्रॉस वोटिंग पर राजनीति थम नहीं रही है। विपक्ष लगातार भाजपा पर विधायकों को तोड़ने का आरोप लगा रहा है। मामले में अब शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने मीडिया वार्ता में कहा कि भाजपा पैसे के दम पर चुनाव जीतना चाहती है। संजय राउत ने कहा कि भाजपा ने पैसे और सत्ता का इस्तेमाल करके हरियाणा, बिहार और ओडिशा में क्रॉस-वोटिंग करवाई है। उन्होंने ओडिशा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां एक ऐसे व्यक्ति को चुनवाया गया जिस पर कोयला घोटाले का आरोप है। उस व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज है और अदालत ने उसे तीन साल की जेल की सजा सुनाई है। ये भी पढ़ें:राज्यसभा से रिटायरमेंट:उपसभापति हरिवंश, पूर्व पीएम देवेगौड़ा की संसदीय पारी का अहम पड़ाव, जानिए कौन विदा हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए यह कोई नई बात नहीं है। खुद को नीतिवान बताने वाली भाजपा को शर्म आनी चाहिए। वे पैसे देकर देश के सबसे बड़े सदन में खेल करते हैं और विधायकों को खरीद लेते हैं। राउत ने कहा कि भाजपा को इसमें मजा आ रहा है, लेकिन देश के लोगों को इसकी सजा मिल रही है। विपक्ष एकजुट है, फिर भी सत्ता के बल पर विधायक खरीदे जा रहे हैं। ओडिशा, बिहार और हरियाणा में देश ने फिर से यही देखा है, जो बहुत गलत है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी। लोग परेशान हैं क्योंकि उनकी समस्याएं कोई नहीं सुन रहा। भाजपा नेता केवल अपनी जेब भर रहे हैं और जनता पर बोझ बढ़ रहा है। देश में महंगाई बहुत बढ़ गई है, फिर भी सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। भाजपा अपने वादे भूल गई है, लेकिन जनता ने अब मन बना लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महिला आरक्षण पर किरेन रिजिजू को पत्र लिखा है। इस पर संजय राउत ने कहा कि यह अच्छी बात है और इसका स्वागत होना चाहिए। इसमें शंका की कोई बात नहीं है। अन्य वीडियो-
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 08:56 IST
Rajya Sabha Elections: क्रॉस वोटिंग को लेकर शिवसेना UBT ने भाजपा पर साधा निशाना, धन-बल के उपयोग का लगाया आरोप #IndiaNews #National #BiharRajyaSabhaElections #CrossVotingControversy #SanjayRautStatement #BjpAllegations #MlaHorseTrading #OdishaRajyaSabhaPoll #HaryanaRsElection #MallikarjunKhargeLetter #SubahSamachar
