UP News: सऊदी गए थे सपने पालने, बन गए लाचार, श्रमिकों ने लगाई वतन वापसी की गुहार; दाने-दाने मोहताज

UP News: सऊदी अरबिया के अबहा शहर में भारत के 161 श्रमिक फंसे पड़े हैं। कंपनी ने तीन माह से न तो वेतन दिया है और नहीं खुराकी का एक भी रुपया। हाल यह है कि सपने साकार करने को विदेश गए श्रमिक घर से रुपये मंगाकर अपना पेट पाल रहे हैं। इस समय दाने-दाने को मोहताज श्रमिकों ने भारत सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सकुशल वतन वापसी की गुहार लगाई है। इसमें आजमगढ़ जिले के चार युवक भी फंसे पड़े हुए हैं। दिसंबर 2024 में कुढ़ई गांव का जयसिंह साहनी सऊदी अरबिया गया था। वहां पर अलीसार कांट्रेक्शन कंपनी में पेंटिंग का काम करना था। पहले से तय था कि छह माह के बाद उनका वीजा रीनिवल करा दिया जाएगा। करीब छह माह तक तो सब ठीक-ठाक चला। इस दौरान कंपनी की तरफ से 1300 बेसिक मजदूरी और 300 रियाल खुराकी के प्रतिमाह दिए गए। जैसे ही छह माह बीते कि कंपनी ने भारत के ऐसे 161 श्रमिकों की मजदूरी रोक दी। जब श्रमिकों ने कंपनी से बात की तो उन्हें टाल दिया गया। इस दौरान मिले पैसे को श्रमिक अपने घर भेजते रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 01, 2026, 00:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP News: सऊदी गए थे सपने पालने, बन गए लाचार, श्रमिकों ने लगाई वतन वापसी की गुहार; दाने-दाने मोहताज #CityStates #Azamgarh #SaudiArabia #AzamgarhPolice #AzamgarhNews #LatestNews #BigNews #SubahSamachar