Weight Loss: वजन घटाने के लिए न डाइटिंग जरूरी न ही महंगी दवाएं, वैज्ञानिकों ने बताया इसका सबसे कारगर फॉर्मूला

बढ़ता वजन और मोटापा, मौजूदा समय की सबसे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उम्र के लोग इसका शिकार देखे जा रहे हैं। वजन बढ़ने के साथ शरीर में कई तरह की बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है। इसे हृदय रोग, डायबिटीज से लेकर कई तरह के कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता रहा है। मोटापा को लेकर लोगों में अब जागरूकता बढ़ रही है। लोग वेट लॉस के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। वजन कम करने की बात आते ही सबसे पहले डाइट, एक्सरसाइज की सलाह दी जाती है। इसके अलावा पिछले कुछ समय से ओजेम्पिक जैसी वजन घटाने वाली दवाओं को लेकर भी काफी चर्चा रही है। विशेषज्ञ कहते हैं, क्या हो अगर वजन घटाने का तरीका आपकी रसोई में ही मौजूद हो, जो महंगी दवाओं के बिना तेजी से वजन कम करने में मदद कर सकता है इसी को लेकर एक हालिया अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया कि वीगन डाइट अपनाना वेट लॉस के लिए काफी मददगार हो सकता है। वीगन डाइट एक ऐसी खान-पान की शैली है जिसमें पूरी तरह से पौधों से मिलने वाले खाद्य पदार्थों का उपयोग किया जाता है। इसमें मांस और मछली के साथ-साथ पशुओं से मिलने वाले उत्पाद जैसे दूध, दही, पनीर, मक्खन, घी, अंडे और यहां तक कि शहद का सेवन भी नहीं किया जाता है। अध्ययन में पाया गया है कि वीगन डाइट सिर्फ चार महीने में करीब 6 किलो वजन घटाने में मदद कर सकती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 09, 2026, 11:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Weight Loss: वजन घटाने के लिए न डाइटिंग जरूरी न ही महंगी दवाएं, वैज्ञानिकों ने बताया इसका सबसे कारगर फॉर्मूला #HealthFitness #National #SubahSamachar