Uttarkashi News: चिन्यालीसौड़ में इनोवा कार की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर घायल, देहरादून रेफर

चिन्यालीसौड़। क्षेत्र में सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बड़ेथी के पास हुआ, जहां उत्तरकाशी की ओर से आ रही सफेद रंग की इनोवा कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी।जानकारी के अनुसार, ग्राम हिटारा निवासी 52 वर्षीय गंभीर सिंह पंवार पुत्र स्व. प्रेम सिंह पंवार इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ से अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान वह बड़ेथी में अपनी स्कूटी पर बैठकर किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहे थे। तभी उत्तरकाशी की ओर से आ रही सफेद रंग की इनोवा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर सिंह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उनके बाएं पैर के टखने में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है। घटना के समय उनके चाचा सुंदर सिंह पंवार भी साथ मौजूद रहे। हादसे के बाद क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के संचालन को लेकर लोगों में चिंता है। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र रांगड़ ने कहा कि क्षेत्र में ओवरस्पीड से वाहन चलाना आम हो गया है। उन्होंने आबादी वाले क्षेत्रों में वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 15:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarkashi News: चिन्यालीसौड़ में इनोवा कार की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर घायल, देहरादून रेफर #ScooterRiderSeriouslyInjuredAfterBeingHitByAnInnovaCarInChinyalisaur #ReferredToDehradun #SubahSamachar