Kangra News: डोली की विदाई के दौरान दूल्हे की कार से टकराई स्कूटी, युवती घायल
सिद्धपुर (नोरबुलिंगा)। धर्मशाला-पालमपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को बड़ोल में दूल्हे की कार और स्कूटी के बीच टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार दोनों युवतियां सड़क पर गिर गईं। जानकारी के अनुसार, बड़ोल के एक घर में शादी समारोह संपन्न होने के बाद डोली की विदाई की जा रही थी। बारात कंडी से आई थी। इसी दौरान जैसे ही दूल्हे की कार मुख्य सड़क पर पहुंची, सामने से आ रही स्कूटी से उसकी टक्कर हो गई।हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से बड़ोल निवासी घायल युवती को धर्मशाला जोनल अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 19:40 IST
Kangra News: डोली की विदाई के दौरान दूल्हे की कार से टकराई स्कूटी, युवती घायल #KangraNews #KangraBreaking #DharamshalaNews #DharamshalaBreaking #JawalajiNews #BaglamukhiNews #BaijnathNews #McLeodganjNews #SubahSamachar
