Noida News: हाई टेंशन लाइन छूने से ट्रैक्टर ट्रॉली में आग
रबूपुरा। बुधवार सुबह पशुओं के चारे के लिए ले जा रहे धान के फूस से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली में आग लग गई। यह आग बिजली की हाई टेंशन लाइन से छूने के कारण लगी। चांदपुर निवासी मुकेश पड़ोसी गांव पचोकरा से धान का फूस खरीदकर ला रहे थे। वह मजदूरों के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली में फूस भरकर अपने गांव की ओर जा रहे थे। पचोकरा गांव में रबूपुरा रोड के पास पहुंचते ही यह घटना हुई। ट्रॉली ऊपर से गुजर रही बिजली की हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। देखते-ही-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। राहगीरों ने तुरंत विद्युत उपकेंद्र को सूचना दी और बिजली आपूर्ति बंद कराई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक ट्रैक्टर ट्रॉली में लदा धान का फूस पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 20:39 IST
Noida News: हाई टेंशन लाइन छूने से ट्रैक्टर ट्रॉली में आग #Gdsf #SubahSamachar
