Meerut News: सीनियर-11 टीम ने मैच जीता
मेरठ। विद्या नॉलेज पार्क के क्रिकेट मैदान में रविवार को विद्या क्रिकेट एकेडमी और सीनियर-11 के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें सीनियर-11 ने विद्या क्रिकेट एकेडमी को हराया। विद्या क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट खोकर 301 रन बनाएं। इसमें आदित्य ने 159 रनों की ताबडतोड शानदार पारी खेली। कुनाल ने 3, सन्तु ने 2 विकेट अपने नाम किए | वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीनियर-11 की टीम ने दो विकेट खोकर जीत अपने नाम कर ली। इसमें अक्की सरन ने 161, निखिल जैन ने 59 रन बनाकर टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्लेयर ऑफ द मैच अक्की सरन को चुना गया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 13:59 IST
Meerut News: सीनियर-11 टीम ने मैच जीता #Senior-11TeamWonTheMatch #SubahSamachar
