Rohtak News: सड़कों पर धंसे सीवर...दम तोड़ रहे विकास के दावे

रोहित राठौर रोहतक। मानसून दस्तक दे चुका है लेकिन शहर और आसपास की सड़कों पर जर्जर सीवर व बरसाती लाइन के ढक्कन राहगीरों के लिए मौत का फंदा बनते जा रहे हैं। कहीं आठ सेंटीमीटर तो कहीं 16 सेंटीमीटर तक धंसे मैनहोल, जगह-जगह टूटे ढक्कन और बिना ढके रजबहे हादसों को आमंत्रण दे रहे हैं।रोहतक-सोनीपत स्टेट हाईवे पर बोहर गांव के पास आठ मैनहोल तो जानलेवा बने हैं। रविवार को पड़ताल के दौरान देखा गया कि यहां ढक्कन या तो टूट गए हैं या सड़क से काफी नीचे धंस गए हैं। वाहन चालकों को ये दूर से दिखाई नहीं देते। पास आने पर ब्रेक लगाते हैं तो हादसे का डर बना रहता है। दिल्ली-हिसार रोड तक 25 से अधिक स्थानों पर सीवरों का भी यही हाल है। शहर की कॉलोनियों में भी स्थिति बेहतर नहीं। आर्य नगर और डीएलएफ कॉलोनी में सीवर मैनहोल 8-8 सेंटीमीटर तक सड़क में धंस चुके हैं। बरसात में पानी भरने के बाद ये दिखाई नहीं देते।शहरवासी बताते हैं कि रात के समय वाहन चालक सीधे इन गड्ढों में जा गिरते हैं। एंबुलेंस और स्कूली बसों को भी बचकर निकलना पड़ रहा है। नगर निगम क्षेत्र में कई जगह तो 16 सेंटीमीटर तक सीवर के ढक्कन धंसे हैं। अशोक चौक पर तीन दिन से धंसा पड़ा सीवर मैनहोल का गड्ढा अभी तक नहीं भरा जा सका है।वहीं, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार का दावा है कि नियमित अंतराल पर क्षतिग्रस्त बरसाती और सीवर मैनहोल के टूटे हुए ढक्कनों को तुरंत बदला जाता है। संवाद----------शीला बाईपास पर दो माह से खुला पड़ा रजबहाशीला बाईपास के पास भी सीवर के ढक्कन आठ सेंटीमीटर तक धंसे होने से रोजाना बाइक सवार गिरते हैं। यहां चौक पर परेशानी यह है कि जन स्वास्थ्य विभाग का रजबहा दो माह से खुला पड़ा है। इसे अब तक नहीं ढका गया। जन स्वास्थ्य विभाग और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की अनदेखी लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। शिकायतों के बाद भी मरम्मत नहीं हो रही।------ज्यादा धंसा हुआ ढक्कन या गड्ढा सीधे दुर्घटना का कारण बनता है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से भी संबंधित विभागों को गड्ढे या ढक्कनों की फोटो भेज दी जाती है ताकि हादसों से बचा जा सके।- प्रवीन कुमार, थाना प्रभारी, यातायात पुलिस ईस्ट-----नियमित तौर पर क्षतिग्रस्त बरसाती और सीवर मैनहोल के ढक्कनों को बदला जाता है। जहां-जहां से शिकायतें मिल रही हैं, वहां-वहां टीम को भेजकर टूटे हुए ढक्कनों को तुरंत बदला जा रहा है। - संजीव कुमार, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग---------बोहर में सोनीपत रोड पर कई जगह सीवर व बरसाती लाइन के ढक्कन धंसे पड़े हैं। यहां मुख्य सड़क पर तो हल्की बारिश में जलभराव हो जाता है। जन स्वास्थ्य विभाग को सुधार करना चाहिए।- कुलदीप नांदल, बोहर।--------सुभाष नगर क्षेत्र में 27 से अधिक स्थानों पर बरसाती लाइन की जालियां और सीवर के मैनहोल के ढक्कन जर्जर हालत में हैं। नगर निगम और जन स्वास्थ्य विभाग को गंभीरता बरतनी चाहिए।- सुरेंद्र जेटली, सुभाष नगर।--------शहर की सभी कॉलोनियों और हाईवे पर सीवर मैनहोल और बरसाती लाइन के ढक्कनों की जांचन करनी चाहिए। क्षतिग्रस्त ढक्कन बदले जाएं और धंसे मैनहोल समतल किए जाने चाहिए।- जितेंद्र कुमार, सुभाष नगर। 24-रोहतक के सोनीपत रोड स्टेट हाईवे की जर्जर हालत। संवाद- फोटो : Archive 24-रोहतक के सोनीपत रोड स्टेट हाईवे की जर्जर हालत। संवाद- फोटो : Archive 24-रोहतक के सोनीपत रोड स्टेट हाईवे की जर्जर हालत। संवाद- फोटो : Archive 24-रोहतक के सोनीपत रोड स्टेट हाईवे की जर्जर हालत। संवाद- फोटो : Archive 24-रोहतक के सोनीपत रोड स्टेट हाईवे की जर्जर हालत। संवाद- फोटो : Archive 24-रोहतक के सोनीपत रोड स्टेट हाईवे की जर्जर हालत। संवाद- फोटो : Archive 24-रोहतक के सोनीपत रोड स्टेट हाईवे की जर्जर हालत। संवाद- फोटो : Archive

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 27, 2026, 02:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: सड़कों पर धंसे सीवर...दम तोड़ रहे विकास के दावे #SewersCavingInOnRoads...ClaimsOfDevelopmentCrumbling. #SubahSamachar