Noida News: जलभराव और कीचड़ ने बढ़ाई परेशानी, राहगीर परेशान
यमुना सिटी (संवाद)।सोमवार को हुई बूंदाबांदी बारिश ने यमुना प्राधिकरण क्षेत्र की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। बारिश के वजह से जेवर, भाईपुर, सलारपुर कट पॉइंट और रबूपुरा समेत कई प्रमुख इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी जमा होने से स्थानीय निवासियों, राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। कई जगहों पर फिसलन और कीचड़ फैल जाने से दुपहिया वाहन चालक फिसलकर गिरते-गिरते बचे। रुस्तमपुर निवासी नागर ने बताया कि हल्की सी बारिश में ही सलारपुर कट पर पानी भर जाता है, जिससे आवाजाही में दुर्घटना का डर बना रहता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 20, 2026, 21:04 IST
Read More:
Gfsd
Noida News: जलभराव और कीचड़ ने बढ़ाई परेशानी, राहगीर परेशान #Gfsd #SubahSamachar
