UP: जीआरपी कर्मी से विवाद के बाद ट्रेन के सामने कूदकर दुकानदार ने दी जान, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

बुलंदशहर खुर्जा जंक्शन पर बृहस्पतिवार रात एक दुकानदार ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने जंक्शन पर तैनात जीआरपी कर्मचारियों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद से जीआरपी प्रभारी और अन्य कर्मचारी मौके से फरार बताए जा रहे हैं। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अमर के रूप में हुई है, जो मूलरूप से कानपुर का रहने वाला था। वह अपने चचेरे भाई सुरेश के साथ खुर्जा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 3-4 पर कैंटीन चलाता था। सुरेश ने बताया कि बृहस्पतिवार रात जीआरपी कर्मचारियों ने अमर से पानी की बोतल ली थी। इसके बाद कर्मचारियों और अमर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान अमर प्लेटफॉर्म से ट्रैक पर कूद गया। इसी दौरान ट्रैक से गुजरी एक ट्रेन की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 12, 2026, 10:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: जीआरपी कर्मी से विवाद के बाद ट्रेन के सामने कूदकर दुकानदार ने दी जान, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप #CityStates #Bulandshahar #UttarPradesh #BulandshahrSuicide #SubahSamachar