Meerut News: दुकान में चोरी के आरोपी पकड़े
परीक्षितगढ़। नगर में किठौर बस स्टैंड पर 15 दिन पूर्व डीजे साउंड रिपेयरिंग की दुकान का शटर काटकर एंप्लीफायर, चैनल आदि सामान चोरी करने की दुकान मालिक ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना पुलिस ने जांच के दौरान चार युवकों को घर से गिरफ्तार कर उनसे चोरी का सामान बरामद कर चालान कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सुदीश सिरोही ने बताया कि गांव अहमदपुरी निवासी मोनू की डीजे साउंड रिपेयरिंग की दुकान है। गत पांच मई को दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर 13 सेट एम्प्लीफायर व गाड़ी में लगा सेट, चार चैनल चोरी कर ले गए थे। पुलिस जांच के दौरान प्रकाश में आए आरोपी मंजीत, शेखर, गौरव, सौरभ निवासी मोरना थाना भवानपुर को घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उक्त आरोपियों से चोरी किया हुआ सामान बरामद कर लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 20, 2026, 21:02 IST
Meerut News: दुकान में चोरी के आरोपी पकड़े #ShoplifterArrested #SubahSamachar
