हुनरमंद हाथ, एनपीएस का साथ: अमर उजाला और PFRDA का विशेष कार्यक्रम 19 मार्च को, दिखाएगा सुरक्षित भविष्य की राह

देश के छोटे उद्यमियों, कारीगरों और नैनो इकाइयों से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से अमर उजाला बोनस और पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) मिलकर 19 मार्च को विशेष कार्यक्रम हुनरमंद हाथ, एनपीएस का साथ का आयोजन कर रहे हैं। कार्यक्रम जीटी रोड स्थित प्रिस्टीन होटल में सुबह 10:30 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित होगा। इस अवसर पर वित्तीय विशेषज्ञ और पीएफआरडीए के मुख्य महाप्रबंधक आशीष कुमार उपस्थित रहेंगे। वे सेवानिवृत्ति के बाद की योजनाओं, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के महत्व और लाभ के बारे में जानकारी देंगे। वे बताएंगे कि एनपीएस क्यों जरूरी है, जल्दी निवेश से कैसे लाभ मिलता है और यह योजना भविष्य को सुरक्षित कैसे बनाती है। कार्यक्रम में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि, नैनो इकाइयों से जुड़े उद्यमी और बड़ी संख्या में स्वरोजगार से जुड़े लोग शामिल होंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 12:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हुनरमंद हाथ, एनपीएस का साथ: अमर उजाला और PFRDA का विशेष कार्यक्रम 19 मार्च को, दिखाएगा सुरक्षित भविष्य की राह #CityStates #Kanpur #KanpurNews #AmarUjalaEvent #NpsBenefitsForSmallBusiness #PfrdaEventKanpur2026 #NationalPensionSystem #SkillWorkersPensionPlan #SubahSamachar