206 स्कूलों के सोशल ऑडिट की होगी सुनवाई : अजीत

स्कूल के बुनियादी ढांचे का मूल्यांकन करना है उद्देश्यसंवाद न्यूज एजेंसीकुल्लू। 206 स्कूलों में किए गए सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय सार्वजनिक जनसुनवाई आगामी नौ जून को होगी। समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत आने वाले इन स्कूलों की जनसुनवाई अटल सदन कुल्लू में की जाएगी। यह बात जिला सोशल ऑडिट समन्वयक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू अजीत बोध ने कही। उन्होंने कहा कि यह सोशल ऑडिट एक स्वतंत्र तृतीय पक्ष द्वारा करवाया गया है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ इंटरडिसिप्लिनरी स्टडीज के साथ एक विशेष समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किया गया था, जिसके तहत विश्वविद्यालय की टीम ने जिले के चिह्नित स्कूलों का सोशल ऑडिट किया। समग्र शिक्षा के तहत स्कूलों का सोशल ऑडिट केवल एक वित्तीय या कागजी निरीक्षण नहीं है, बल्कि यह समुदाय के सहयोग से चलने वाली एक पारदर्शी प्रक्रिया है। इसका मुख्य उद्देश्य स्कूल के प्रदर्शन, बुनियादी ढांचे और समावेशी शिक्षा का मूल्यांकन करना है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 07, 2026, 19:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




206 स्कूलों के सोशल ऑडिट की होगी सुनवाई : अजीत #SocialAuditOf206SchoolsWillBeHeard:Ajit #SubahSamachar