UP: बाप को मारा, घसीटते हुए नीचे लाया लाश, फिर किए टुकड़े, ड्रम में मिला धड़; कारोबारी हत्याकांड की पूरी कहानी

लखनऊ के आशियाना के सेक्टर एल में रहने वाले शराब कारोबारी व पैथोलॉजी संचालक मानवेंद्र सिंह (49) की उन्हीं के बेटे अक्षत प्रताप सिंह (21) ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के टुकड़े कर दोनों हाथ व पैर पारा के सदरौना इलाके में फेंक दिए। सिर सहित धड़ घर के भीतर ड्रम से बरामद किया गया है। पुलिस ने बेटे के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी मध्य विक्रांत वीर के मुताबिक, 21 फरवरी को आशियाना थाने पर मानवेंद्र सिंह की गुमशुदगी की शिकायत मिली थी। पुलिस ने सचिवालय सुरक्षा में तैनात मानवेंद्र के भाई अरविंद कुमार से मामले की जानकारी ली। इसके बाद अक्षत से पूछताछ की तो पता चला कि मानवेंद्र बेटे पर नीट परीक्षा की तैयारी का दबाव बना रहे थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 24, 2026, 04:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: बाप को मारा, घसीटते हुए नीचे लाया लाश, फिर किए टुकड़े, ड्रम में मिला धड़; कारोबारी हत्याकांड की पूरी कहानी #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowMurder #SubahSamachar