Prayagraj : सपा नेता ने विवादित पोस्टर लगाकर केंद्रीय शिक्षा पर साधा निशाना, तेजी से हो रहा वायरल
सपा कार्यालय के बाहर लगा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का विवादित पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह पोस्टर समाजवादी छात्र सभा के प्रमुख जिला महासचिव सद्दाम अंसारी कामरेड की ओर से लगवाया गया है। इसमें भाजपा का वास्तविक शपथ ग्रहण के नाम से नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशानासाधा गया है। प्रधान के फोटो लगे इस पोस्टर में लिखा गया है कि धर्मेंद्र प्रधान का यह वास्तविक शपथ ग्रहण है। इसी एजेंडे पर वह आगे बढ़ रहे हैं। जिसके कारण देश के युवाओं कौ बेरोजगारों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है और नीट पेपर लीक होने के कारण छात्र परेशान हैं। यह पोस्टर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तेजी से लोग इसको शेयर कर रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 14:15 IST
Prayagraj : सपा नेता ने विवादित पोस्टर लगाकर केंद्रीय शिक्षा पर साधा निशाना, तेजी से हो रहा वायरल #CityStates #Prayagraj #UttarPradesh #NeetPaperLeak #DharmendraPradhan #UnionMinisterDharmendraPradhan #SubahSamachar
