Delhi News: प्रमुख सड़कों पर चला विशेष सफाई अभियान

12 जोन में उतरे हजारों कर्मचारी, टिपर वाहन और टैंकर भी लगाएअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच एमसीडी ने बृहस्पतिवार को राजधानी के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और उनसे जुड़ी सर्विस रोड पर विशेष गहन सफाई अभियान चलाया। अभियान में हजारों सफाई कर्मचारियों के साथ वाटर टैंकर, जेटिंग मशीनें, मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें और टिपर वाहन तैनात किए गए। अभियान का उद्देश्य सड़कों पर जमा धूल और कचरे को हटाकर प्रदूषण कम करने के प्रयासों को गति देना था।एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने पश्चिमी जोन के पंजाबी बाग स्थित रिंग रोड पर पहुंचकर सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। अभियान संबंधित जोन के उपायुक्तों की निगरानी में चलाया गया। दक्षिणी जोन के सभी 23 वार्डों में करीब 300 अतिरिक्त सफाई कर्मचारी, 20 टिपर वाहन और 11 वाटर टैंकर लगाए गए। इस दौरान 41 किलोमीटर सड़कों की सफाई की गई। निगम के अनुसार, सेंट्रल वर्ज, ग्रीन बेल्ट, फुटपाथ और सड़क किनारे से सात मीट्रिक टन धूल तथा दो मीट्रिक टन कूड़ा और अपशिष्ट हटाया गया। इसके अलावा सभी 41 किलोमीटर सड़कों की पानी से धुलाई भी की गई। सफाई के लिए मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों का इस्तेमाल किया गया।उत्तर-पूर्वी जोन में अभियान के लिए सबसे अधिक 1896 सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई। इनके साथ तीन मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें, चार जेटिंग-कम-स्प्रिंकलर मशीनें, 15 ऑटो टिपर और 10 ई-रिक्शा लगाए गए। पश्चिमी जोन में पांच प्रमुख स्थानों पर 241 कर्मचारियों ने सफाई की। इनमें पंजाबी बाग रिंग रोड पर 80 कर्मचारी तैनात रहे। दक्षिण-पूर्वी जोन में लाजपत नगर, नेहरू नगर, मथुरा रोड, तुगलकाबाद एक्सटेंशन और रिंग रोड के आसपास सफाई की गई। दक्षिण-पश्चिमी जोन में ककरोला, मार्बल मार्केट, आईजीआई एयरोसिटी, महिपालपुर और वसंत कुंज में अभियान चलाया गया। करोल बाग जोन में नारायणा औद्योगिक क्षेत्र, रिंग रोड और नारायणा गांव को शामिल किया गया।हॉटस्पॉट पर भी उतरीं सफाई टीमेंमध्य-उत्तरी जोन में वजीरपुर के पास चिन्हित स्वच्छता हॉटस्पॉट पर 30 कर्मचारियों, दो जेटिंग मशीनों और चार ऑटो टिपर को लगाया गया। उत्तरी जोन में छह किलोमीटर सड़क क्षेत्र की सफाई के लिए 34 कर्मचारी, दो जेटिंग मशीनें और दो वाटर स्प्रिंकलर मशीनें तैनात की गईं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 18:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi News: प्रमुख सड़कों पर चला विशेष सफाई अभियान #SpecialCleaningDriveCarriedOutOnMajorRoads #SubahSamachar