डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार: दूल्हा, दुल्हन समेत पांच लोग घायल, हालत गंभीर; भदोही से आ रहे थे बनारस
Varanasi News:शादी समारोह के बाद दुल्हन की विदाई कर घर लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की कार गुरुवार देर शाम हादसे का शिकार हो गई। वाराणसी-भदोही मार्ग पर कपसेठी थाना क्षेत्र के नेवादा गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दूल्हा, दुल्हन समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार वाराणसी शहर के चांदपुर चौराहे से बारात भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र स्थित बरदहा गांव गई थी। विवाह की रस्में पूरी होने और दुल्हन की विदाई के बाद बारात वापस लौट रही थी। इसी दौरान नेवादा गांव के समीप स्विफ्ट डिजायर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 12, 2026, 23:50 IST
डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार: दूल्हा, दुल्हन समेत पांच लोग घायल, हालत गंभीर; भदोही से आ रहे थे बनारस #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
