खेल: बैडमिंटन व टेबल टेनिस में 922 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग, कल से राज्यस्तरीय प्रतियोगिता; तय हुई जिम्मेदारी

70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर सोमवार को जेडी कार्यालय में बैठक हुई और अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की गई। इसमें प्रदेश के 18 मंडलों, स्पोर्ट्स कॉलेज और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों से 922 खिलाड़ी शामिल होंगे। राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता 23 से 26 सितंबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम के दोनों बैडमिंटन हॉलों में आयोजित की जाएगी। समीक्षा बैठक के दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक रामाज्ञा कुमार ने कहा कि बरेली इस राज्य स्तरीय प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी कर रहा है, इसलिए यह हमारी नैतिक एवं प्रशासनिक जिम्मेदारी बनती है कि बाहर से आने वाले किसी भी खिलाड़ी, कोच या प्रबंधकीय टीम के सदस्यों को परेशानी न हो। बैठक में आवासीय विद्यालयों के सभी प्रधानाचार्य, प्रधानाचार्य एवं उनकी सहायता के लिए तैनात किए गए नोडल अधिकारी (प्रधानाचार्य) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 21, 2026, 23:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




खेल: बैडमिंटन व टेबल टेनिस में 922 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग, कल से राज्यस्तरीय प्रतियोगिता; तय हुई जिम्मेदारी #CityStates #Varanasi #Badminton #TableTennis #StateLevelCompetition #SubahSamachar