Sports: 12 जून से बेनियाबाग में शुरू होगा मोहम्मद शाहिद स्मृति ओपन नाइन ए साइड फुटबॉल टूर्नामेंट, जानें खास

वाराणसी शहर में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनारस स्पोर्टिंग क्लब की ओर से मोहम्मद शाहिद स्मृति ओपन नाइन ए साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 12 जून से बेनियाबाग मैदान में किया जाएगा। प्रतियोगिता में काशी की 15 तथा प्रयागराज की एक टीम सहित कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट नॉकआउट आधार पर खेला जाएगा। बनारस स्पोर्टिंग क्लब के सचिव नूर आलम ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन महापौर द्वारा किए जाने की संभावना है। टूर्नामेंट के दौरान प्रतिदिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए 16 मैच ऑफिशियल की सेवाएं ली जाएंगी। सभी मैच यूपी फुटबॉल संघ से प्रशिक्षित रेफरियों की देखरेख में कराए जाएंगे, जिससे खेल की निष्पक्षता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 10, 2026, 20:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sports: 12 जून से बेनियाबाग में शुरू होगा मोहम्मद शाहिद स्मृति ओपन नाइन ए साइड फुटबॉल टूर्नामेंट, जानें खास #CityStates #Varanasi #Football #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar