Sports News: लीग मैच में शूटर रुद्र के खेल से शौर्य टीम को लगातार दो जीत, फुटबॉल लीग में जानदार प्रदर्शन
खेल विभाग की ओर से सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को सुबह और शाम दो सत्रों में कुल पांच मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग के लीग मैच में शौर्य टीम के शूटर पोजीशन के खिलाड़ी रुद्र राय ने अपने शानदार प्रदर्शन से टीम को लगातार दो मैचों में जीत दिलाई। सुबह के सत्र में बालिका वर्ग के पहले मैच में गरिमा टीम ने सिगरा स्टेडियम की ज्वाला टीम को 26-24 के स्कोर से हराया। इसमें गरिमा की ओर से नैंसी ने अकेले 18 अंक बनाए, जबकि पराजित टीम की ओर से खुशी पटेल ने 22 अंक बनाए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सकीं। दूसरा मैच बालक वर्ग में वेग और वज्र टीम के बीच खेला गया, जिसमें वज्र टीम ने 31-28 के स्कोर से जीत दर्ज की। वज्र की ओर से सिद्धांत प्रजापति ने 16 अंक और वेग टीम के श्लोक ने 10 अंक बनाए। तीसरे मैच में शौर्य टीम ने वेग टीम को 43-35 से हराया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 12, 2026, 23:08 IST
Sports News: लीग मैच में शूटर रुद्र के खेल से शौर्य टीम को लगातार दो जीत, फुटबॉल लीग में जानदार प्रदर्शन #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
